शाहबाद नगर के मुहल्ला कानून गोयान में बुधवार की शाम मगरिब की नमाज के दौरान एक बंदर ने मस्जिद की छोटी सी मीनार को हिला दिया।
इस दौरान बंदर के मीनार हिलाने से मीनार टूटकर मस्जिद के अंदर आ गिरी और नमाज पढ़ रहे मुहल्ले के ही साठ वर्षीय बन्नू व पचपन वर्षीय शाहिद बुरी तरह से घायल हो गए। मीनार के गिरते ही मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
नमाजी तत्काल दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।