फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक पालिकाध्यक्ष पद से हटाई गईं दीक्षा गंगवार 

Thu, 30 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मिलक पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार को पद से हटा दिया गया है। शासन ने उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया, जो बुधवार को पालिका अध्यक्ष को रिसीव करा दिया गया है। उन पर अनियमितताओं के आरोप थे, जिसकी जांच चल रही थी। पालिका चेयरमैन को पद से हटाने की खबर मिलते ही पालिका की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई। पालिका अध्यक्ष के पद से हटने के बाद पालिका के संचालन को लेकर भी कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार को पद से हटाने का आदेश नगर विकास सचिव प्रकाश सिंह की ओर से जारी हुआ है। हालांकि यह आदेश दो दिन पहले ही आ चुका था लेकिन पालिका             अध्यक्ष को बुधवार को ही पद से हटाने का आदेश रिसीव कराया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे और उनकी जांच चल रही थी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और नगर निकाय नियमावली के उल्लंघन, दायित्वों के निर्वहन में नाकामी और अनियमितता के आरोप में नगर विकास मंत्रालय से उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी हुआ। इस संबंध में तहसीलदार राजेश  कुमार ने बताया कि शासन से पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार को पद से हटाए जाने का आदेश  बुधवार को रिसीव करा दिया गया है। दो दिन पूर्व ही आदेश आ गया था किंतु पालिका अध्यक्ष आदेश को तामील कराने के लिए नहीं मिली  थीं। शासन के आदेश से उनको अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें