फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के इशारे पर की गई कार्रवाई : दीक्षा गंगवार

Thu, 30 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
दीक्षा गंगवार।
विज्ञापन

विज्ञापन
 पालिका अध्यक्ष पद से हटाए जाने का आदेश मिलने के बाद दीक्षा गंगवार ने पत्रकार वार्ता बुलाई जिसमें नगर विकास मंत्री आजम खां पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

वह जुल्म से दबने वाली नहीं हैं। इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगी। शासन के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगी।दीक्षा गंगवार ने कहा कि उन्होंने पद पर रहकर कोई अनियमितता नहीं की है। जिन तीन बिंदुओं पर पद से हटाया गया है, उस पर वह अपना जवाब पहले ही शासन को दे चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन कार्रवाईञ में दोहरे मापदंड अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर जिले में समाजवादी पार्टी के दो पालिकाध्यक्ष एक-एक करोड़ रुपये के घोटाले में फंसे हैं तथा उन पर आरोप सही पाए गए हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई होने के कारण नगर विकास मंत्री के इशारे पर इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई द्वेष भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा के  प्रत्याशी को जनता ने हरा दिया, इसलिए बदले की यह कार्रवाई शासन से कराई गई है। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि जुल्म के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें