फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा-डांडिया पर थिरकीं महिलाएं

Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर लियो क्लब की ओर से आयोजित मेले में महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला। संगीत की धुन पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इस दौरान आवाज का भी जादू बिखेरा गया।
विज्ञापन


नवरात्र के मौके पर लियो क्लब की ओर से रोशनबाग कालोनी के मैदान में नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बेबी शो, क्वींस प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। इस दौरान जमकर नृत्य हुआ।

महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर गरबा व डांडिया खेला। इस मौके पर मुंबई के कलाकारों ने सुरों का जादू बिखेरा। इस मौके पर देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान रंग जम गया। लोग मस्ती में खूब झूमे। इस मौके पर रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी सिंह न कार्यक्रम की सराहना की। इस मौक पर डा.पदमा गुप्ता, डा.एसके जैन, श्वेता, मीना, मोनिका व नेहा अग्रवाल के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें