फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला उद्योग केंद्र एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र के अफसरों पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने शासन द्वारा संचालित एक जनपद-एक उत्पाद, मुद्रा योजना, पीएम स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मत्स्य पालन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं में अनुदान आधारित ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में खादी ग्राम उद्योग विभाग एवं मत्स्य विभाग द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं के तहत प्राथमिकता से लोगों को लाभान्वित कराए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों की सराहना की। वहीं, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारियों द्वारा योजनाओं के अंतर्गत प्रगति को बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने में उदासीनता बरतने पर नाराजगी भी व्यक्त की तथा कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी, इसलिए अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदकों के आवेदन पत्रों की जांच करके उनके प्रोजेक्ट के महत्व को समझते हुए पात्रता के आधार पर बैंकों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, ताकि बैंकों से ऋण प्राप्त कर आवेदक को अपना स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिल सके। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी सदर मनीष मीना, परियोजना अधिकारी डूडा राजेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर आरके सेठ, सहायक निदेशक मत्स्य अनीता टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें