रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में विवेचक ने कोर्ट पहुंचकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में डूंगरपुर मामले के वादी नन्हे की ओर से उसे धमकाने का मामला दर्ज कराया गया था, इसमें सपा नेता को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
कोतवाली में दर्ज इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में इस मामले की बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। इस मामले में विवेचक सत्य विजय सिंह कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी गवाही हुई उनकी गवाही पूरी हो गई।