फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसब्रांड निकली दवा, नोटिस जारी

Tue, 12 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से लिया गया दर्द निवारक दवा का नमूना प्रयोगशाला जांच में फेल हो गया है। दवा भी मिसब्रांड पाई गई। इस पर दवा विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं, दवा निर्माता कंपनी से भी जवाब-तलब किया जाएगा। औषधि निरीक्षक की ओर से मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान लिया गया नमूना प्रयोगशाला जांच में मिथ्याछाप पाया गया है। औषधि निरीक्षक की ओर से 27 मार्च को सिविल लाइंस क्षेत्र के आवास विकास स्थित संदीप मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक टैबलेट नीमो-एमडी का नमूना भरा गया था।
विज्ञापन


नमूने को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला ने जांच रिपोर्ट स्थानीय औषधि एवं प्रसाधन विभाग को उपलब्ध करा दी है। इसमें दवा का मिसब्रांड यानि मिथ्याछाप बताया गया है। औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार ने बताया कि जोकोंट इंडिया लिमिटेड कंपनी की टैबलेट नीमो-एमडी का नमूना संदीप मेडिकल स्टोर से लिया गया था, जो मिसब्रांड पाए जाने पर दवा निर्माता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।

दवा विक्रेता के जवाब के आधार पर ही कंपनी को भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है। इनके जवाब संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ भी लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें