नौ अप्रैल को महावीर जयंती के कारण जिले की सभी मीट शाप और मीट फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। प्रभारी जिलाधिकारी एमपी सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने पर्यावरण के दृृष्टि से कृृषि अपशिष्टों को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया हैं। इसका उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए अर्थदंड वसूला जाएगा।
वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में कृृषि अपशिष्टों को जलाने पर प्रतिबन्ध लगाये जाने से संबंधित बैठक डीएम ने कहा कि कृृषि अपशिष्टों को जलाने वाले 2 एकड़ तक के कृृषकों पर 2500 रुपये, 5 एकड़ तक के किसानों पर 5000 रुपये एवं 5 एकड़ से अधिक के कृृषकों पर 15000 रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा।
उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल को महावीर जयंती के पावन अवसर पर जनपद की सभी प्रकार की मीट शॉप एवं मीट फैक्ट्री बंद रहेगी। इसका उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।