फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ से मीट की दुकानें बंद करके भागे विक्रेता, सन्नाटा

Thu, 23 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई के आदेश को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव नहीं हो पा रहा है। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस मोहल्ला घेर मर्दान खां में छापा मारती इससे पहले ही सूचना लीक हो गई और मीट की दुकानें बंद करके कारोबारी भाग गए। जब शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के मुहल्ला घेर मर्दान खां में छापा मारने की कोशिश की तो वहां पहले से ही दुकानें बंद मिलीं। बताया जाता है कि पुलिस के छापे की सूचना लीक हो गई। फिलहाल पुलिस औपचारिकता निभाकर वापस लौट आई। 

योगी सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश के तीन दिन गुजर गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अपने ऊपर हमलों के डर से सहमी कोतवाली पुलिस ने आदेश मिलने के बाद महज औपचारिकता निभाई। एसपी के आदेश के बाद शहर कोतवाली पुलिस हिम्मत कर किसी तरह छापे मारने को निकली। मगर, छापे की सूचना पहले से ही लीक हो गई। पुलिस ने मुहल्ले में पहुंचकर यहां दुकानों को देखा तो यहां दुकाने पूरी तरह बंद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेर मर्दान खां में पुलिस पर कई दफा हमले हो चुके हैं, जिसकी वजह से पुलिस यहां पर छापा मारने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है। फिलहाल पुलिस को एक और हमले का खौफ सता रहा है,वहीं दूसरी ओर शासन के निर्देशों का पालन न हो पाने की दिशा में कार्रवाई होने का भी खौफ सता रहा है। फिलहाल पुलिस यहां सिर्फ  औपचारिकता निभा रही है। शहर कोतवाल गंगाशरण का कहना है कि पुलिस सर्वे के लिए गई थी। दुकाने पूरे मुहल्ले में बंद हैं। बिना लाइसेंस मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें