फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड ः विरोध में सर्राफा कारोबारियों की दुकानें रहीं बंद

Sat, 20 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मिलक। 
विज्ञापन
मथुरा मेंे हुए सर्राफ हत्याकांड के विरोध मेंे रामपुर कलक्ट्रेट पर अधिकारी से वार्ता करते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य।अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मथुरा में सर्राफा कारोबारी से लूट एवं हत्या के विरोध में शुक्रवार को शहर के सर्राफा बाजार बंद रहे। सर्राफा कारोबारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सर्राफा कारोबारियों के बंद से जिले में करीब 50 लाख के कारोबार के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। हालांकि शाम से कुछ दुकानें खुल गई थीं।      

मथुरा में 15 मई को सर्राफा कारोबारी से लूट के बाद हत्या के मामले में सर्राफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह से शहर स्थित मिस्टन गंज, ज्वालानगर, गली बैजनाथ, सिविल लाइंस स्थित सर्राफा कारोबारियों की दुकानें बंद रहीं। सर्राफा कारोबारियों ने मीटिंग कर घटना की निंदा की। आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई के लिए प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की। सर्राफा कमेटी की बैठक में महामंत्री विनोद कुमार गप्पल ने कहा कि आए दिन हो रहीं घटनाओं से सर्राफा कारोबारी दहशत में हैं। सुरक्षा के लिए सर्राफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। वहीं पुलिस से भी सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की गई।
विज्ञापन


विनोद गप्पल के अनुसार शुक्रवार को हुई बंदी से जिले में करीब 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान अध्यक्ष परितोष चांदीवाला, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, विजय, निक्की रस्तोगी, रवि प्रकाश, श्रीकिशन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, राजा आदि मौजूद रहे। उधर ज्वाला नगर सर्राफा कमेटी ने भी मथुरा कांड के विरोध में दुकानें बंद रखीं। कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने हत्या व लूटकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान मनोज रस्तोगी, राजीव लोचन, राजेश रस्तोगी, उमेश रस्तोगी, शिवेंद्र कपूर, अनिल अग्रवाल, हरीश अरोरा, विपिन गुप्ता, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर  मथुरा में सर्राफा लूट और हत्या कांड के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने विरोध जताया और कातिलों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। नगर के सर्राफा व्यापारी एकत्र हुए और मथुरा में सर्राफा लूट और हत्याकांड के विरोध में जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे जहां पर सर्राफा व्यापारियों ने मथुरा कांड का विरोध जताया और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कातिलों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था सह कराने एवं सुरक्षा की मांग राज्यपाल से की। व्यापारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलधिकारी को दिया। ज्ञापन में कातिलों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। ज्ञापन पर अनूप गुप्ता, राकेश अग्रवाल, रजनीश  अग्रवाल, कुमोद रस्तोगी, नरेश कुमार, रामचंद्र अग्रवाल, चंद्र प्रकाश सिंघल, सर्वेश अग्रवाल, प्रवल कुमार गुप्ता, विजय रस्तोगी, राजेंद्र रस्तोगी, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सुनील आदि के हस्ताक्षर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें