फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने खुद को लगाई आग

Sat, 18 Jan 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (सैदनगर)। सैदनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम नसीमगंज में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खुद को आग लगा ली, जिससे विवाहिता झुलस गई। विवाहिता के आग लगाते ही घर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम नसीमगंज निवासी एक महिला का अपने पति से मनमुटाव चल रहा है। जिसको लेकर देररात दोनों में कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। जिससे गुस्साई विवाहिता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग लगते ही विवाहिता ने चीखना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक विवाहिता काफी झुलस चुकी थी।
उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल विवाहिता की तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि परिजनों या विवाहिता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। आरोप है कि तभी से ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करते थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें