फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी से कर्मचारियों में खुशी

Sat, 18 Jan 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी का माहाैल है। कर्मचारियों ने बताया कि अब वेतन-भत्ता और पेंशन में वृद्धि करने पर अनुशंसा देने का रास्ता भी साफ हो गया है। आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी पर कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री का आभार भी जताया है।
इस मंजूरी के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्र व राज्य से जुड़े सरकारी कार्यालयों के कर्मी दिनभर वेतन-पेंशन व अन्य भत्तों का गुणाभाग लगाते दिखे। वैसे कई कर्मचारी सरकार के इस निर्णय को बेहतर बता रहे हैं तो कुछ आठवें वेतन आयोग गठन की मंजूरी को दूर की कौड़ी मान रहे हैं। उनका कहना है कि अभी लंबा वक्त है। पहले सिफारिशें स्वीकार हों उसके बाद ही कुछ समझ आएगा।
विज्ञापन

- आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दिए जाने का फैसला कर्मचारियों के हित में हैं। कर्मचारी इसको लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे। यह एक बड़ा फैसला है। इससे केंद्रीय कर्मियों को काफी फायदा होगा। - राजीव कुमार, प्रभारी केंद्र निदेशक-आकाशवाणी केंद्र
-शिक्षक कर्मचारी वर्ग इस महत्वपूर्ण घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। महासंघ ने विभिन्न मंचों और सरकार के साथ हुई बैठकों में लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यह सकारात्मक निर्णय निश्चित रूप से शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय सेवानिवृत्त और सेवारत शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारी वर्ग के लिए राहत और प्रोत्साहन का कारण बनेगा। - रवेंद्र गंगवार, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
इससे पहले 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू हुआ था और अब 2025 में आठवां वेतन आयोग आ रहा है। इससे काफी उम्मीदें थीं। हर कोई इसका इंतजार कर रहा था। अभी यह प्रस्तावित है और जल्द ही अमल में आ जाएगा। सरकार के इस फैसले का तहे दिल से स्वागत है। इससे पे स्केल बढ़ जाएगा। -गोविंद सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, रामपुर रेलवे स्टेशन
आठवां वेतन आयोग का प्रस्ताव है और अभी इसमें समय लगेगा। पहले केंद्र में आएगा और फिर राज्य तक पहुंचेगा। गठन की मंजूरी मिल जाने से वेतन-भत्ता और पेंशन बढ़ने की उम्मीद तो है ही। आठवें वेतन आयोग के गठन से पेंशनरों को भी भविष्य में लाभ हो सकता है। -प्रभीत कुमार, अधिशासी अभियंता-विद्युत वितरण खंड, प्रथम
सरकार का एक बेहतर कदम है, लेकिन अभी यह प्रस्ताव में आया है। इसके बाद अभी कमेटी बनेगी और केंद्र में लागू होगा और उसके बाद राज्य तक पहुंचेगा और फिर कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। इतना जरूर है कि आगामी समय में अच्छा भविष्य दिखाई दे रहा है।-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका रामपुर

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के हित में फैसला लिया है। इससे कर्मचारियों के वेतन के साथ ही पेंशन भोगियों को भी लाभ होगा। इसको लेकर कर्मचारी लगातार मांग उठा रहे थे। - असीम सक्सेना, वरिष्ठ उद्घोषक, आकाशवाणी केंद्र
आठवें वेतन आयोग के गठन की स्वीकृति स्वागत योग्य है। इसका लाभ सभी कर्मियों को मिलेगा। हम कर्मियों को अभी तक सात-पे कमीशन मिल चुके हैं और अब 2016 के बाद 2016 में आना था लेकिन, एक साल पहले ही आठवें वेतन आयोग गठन की घोषणा हुई है। जाहिर कि क्रियान्वयन 2026 में पूरा होगा और कर्मियों को भरपूर लाभ की उम्मीद है।
विज्ञापन

- पवन सक्सेना, अध्यक्ष, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ
आठवें वेतन आयोग का गठन करना केंद्र सरकार का बड़ा कदम है। कर्मचारी संगठन लगातार इसको लेकर मांग उठा रहे थे। यह कदम स्वागत योग्य है। इससे कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगी कर्मियों को फायदा होगा। - नुकुल चौहान, आयकर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें