फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र के हरैया कलां गांव में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट कर घर से निकालने और अपनी पांच वर्षीय बेटी को अपने पास रखने की शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़िता रंजीत कौर की शादी सात वर्ष पूर्व पंजाब के यादविंदर सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगा। पति यादविंदर सिंह तीन वर्ष पहले कनाडा चला गया और भरण-पोषण का खर्च नहीं देता।
बीती चार अगस्त को ससुराल वालों ने कार के लिए पैसे मांगे, मना करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें