फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली चोरी का आरोप साबित करने में विभाग की बत्ती गुल

Sat, 07 Nov 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली चोरी के मामले में विद्युत निगम अदालत में अपना आरोप साबित नहीं कर पाया। सुनवाई के दौरान विभाग की ओर से पेश की गई चेकिंग रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर कोर्ट ने आरोपी सऊद खां को बिजली चोरी के आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन

मामला 27 जून 2018 का है। विद्युत निगम की टीम ने कलघर अखाड़ा मल्ली खां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सऊद खां के घर पर छापा मारा था। निगम की टीम का आरोप था कि घर में अंडरग्राउंड सर्विस केबल में कटिंग कर अतिरिक्त केबल के जरिये बिजली चोरी की जा रही थी।
इस मामले में अवर अभियंता राहुल यादव की ओर से सऊद खां के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता शहाब शाकिर के अनुसार, सुनवाई के दौरान विद्युत निगम चोरी के आरोपों को ठोस साक्ष्यों के आधार पर साबित नहीं कर सका। वहीं, चेकिंग रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे।
अभियोजन पक्ष आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम सीताराम ने सऊद खां को संदेह का लाभ देते हुए बिजली चोरी के आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें