मसवासी। विवाहिता द्वारा अपने प्रेमी से मिलने जाने की भनक पति को लगी तो वह मौके पर पहुंच गया और पत्नी व प्रेमी की लात घूसों से जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर लोगों की भीड़ ने समझा बुझाकर प्रेमी को छुड़वा दिया।
मसवासी चौकी के एक गांव निवासी विवाहित महिला का शादी से पूर्व क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग चला रहा था। रविवार को प्रेमी ने विवाहिता को मिलने के लिए गांव खुशहालपुर के चौराहे पर बुलाया। जिसके चलते महिला प्रेमी से मिलने के लिए पहुंच गई और दोनों बातें करने लगे। जैसे ही भनक विवाहिता के पति को लगी तो वह मौके पर पहुंच गया।
मौके पर पति को देखकर पत्नी व प्रेमी घबरा गए। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की लात घूसों से जमकर धुनाई की। मौके पर राहगीरों व लोगों की भीड़ लग गई और बीच बचाव कराया। भीड़ का फायदा उठाकर प्रेमी फरार हो गया। पति अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद