फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाबालिग से किया निकाह, दबाव बनाकर कराया गर्भपात, नाै पर रिपोर्ट

Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। चार साल पहले कस्बे की एक युवती को भगाकर युवक ने निकाह कर लिया और फिर साथ रहने लगा। इसके बाद अभी जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने दबाव बनाते हुए गर्भपात करा दिया और उसको छोड़कर चला गया। युवक के घर पहुंचने पर ससुरालियों ने दहेज का ताना देकर उसके साथ मारपीट की। युवती ने नौ लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन





रिपोर्ट के मुताबिक, मामला चार साल पहले का है। उसकी उम्र 17 वर्ष थी। इस दौरान उसके पड़ोसी के घर में रिश्तेदारी में आए बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के शेखीपुरा गांव निवासी युवक से उसकी मित्रता हो गई थी। युवक का उसके घर भी आना-जाना हो गया था। प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ने पर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और एक होने का फैसला लिया। इसके बाद मौका पाकर युवक उसको घर से भगा ले गया और दोनों ने निकाह कर लिया। वह लोग केमरी में किराये के मकान में रहने लगे थे। अभी कुछ समय पहले युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड कराकर उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया। गर्भपात कराने के बाद से उसका पति उसको छोड़कर घर से चला गया था। तीन माह बीतने के बाद पति के वापस न आने पर वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो जानकारी मिली कि उसका पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। युवक के घर पहुंचने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज का ताना दिया। इसके बाद वह वापस केमरी में किराये के घर में पहुंच गई। बीते 06 सितंबर को सभी आरोपी जबरन उसके घर में घुस गए और तलाक के लिए स्टांप पेपर पर साइन करवाने लगा। पीड़िता ने शनिवार को पति, सास-ससुर, जेठ, जेठानी, ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें