फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बंद रहा बाजार, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार रात से शुरू हुए लॉकडाउन का असर शहर में साफ- साफ नजर आया। शहर के सभी बाजार बंद रहे। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहीं, लेकिन वहां से भी सिर्फ होम डिलीवरी के जरिए सामान की आपूर्ति की गई। इस बीच कुछ लोगों ने घरों से बाहर निकलले की कोशिश की, लेकिन जगह- जगह तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को घरों में वापस भेज दिया। इसके साथ ही जिले में तमाम अफसर भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज हजारों की तादाद में संक्रमित सामने आ रहे हैं। लिहाजा, प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार की रात दस बजे से लेकर सोमवार की सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसके तहत रामपुर भी पूरी तरह से बंद रहा। बाजार भी नहीं खुल सके। ज्वालानगर, आगापुर रोड, सिविल लाइंस, मिस्टनगंज, पुरानागंज, बाजार नसरूल्ला खां, बर्तन बाजार, सब्जी एवं फल मंडी आदि सभी पूरी तरह से बंद रहीं। हालांकि, जरूरी सामान की बिक्री के दुकानों को खोला गया, लेकिन वहां से सिर्फ होम डिलीवरी की ही अनुमति थी। मेडिकल स्टोरों से होम डिलीवरी के जरिए ही दवाओं की आपूर्ति कराई गई। इस बीच जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने अफसरों ने साथ पूरे शहर का जायजा लिया। उन्हें कई जगह लोग घूमते नजर आए, इस पर लोगों की क्लास लगाई। ज्वालानगर में कुछ दवा की दुकानें खुली हुई थीं, जहां लोगों की भीड़ थी। डीएम ने मेडिकल बंद कराने के आदेश दिए और किसी भी कीमत पर लॉकडाउन का उल्लंघन न करने के लिए कहा। इसके साथ ही जगह-जगह चौराहों पर पुलिस फोर्स और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जो बेवजह घूमने के लिए निकलने वालों को रोकने का काम करते दिखाई दिए। पूरे शहर का यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें