फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पथराव-फायरिंग में कई और हिरासत में

Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। मथुरापुर गांव में शनिवार को हुई फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन भागे हुए आरोपी हत्थे नहीं चढ़े हैं। हालांकि पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शनिवार को डीजे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व पत्थरबाजी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था। पुलिस ने अपनी ओर से 12 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की थी। साथ ही दोनों पक्षों की शिकायत पर भी 19 नामजद लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को पुलिस ने अपनी और से दर्ज कि गई रिपोर्ट में 12 लोगों को जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन भागे हुए आरोपियों में कोई भी हाथ नहीं आया है।हालांकि पुलिस कई लोगों को हिरासत लिया है। वहीं गांव में तनाव का माहौल देखते हुए चौथे दिन भी पुलिस तैनात रही। पटवाई थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। अज्ञात की पहचान कर पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार दिन बाद भी फायरिंग करने वाले हथियार नहीं हुए बरामद
विवाद में जिन हथियारों से फायरिंग की गई थी, उनकी अभी तक बरामदी नहीं हो पाई है। फायरिंग वाले हथियार लाइसेंसी थे या अवैध इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही असलहों के बारे में जानकारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें