फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिल्ली के होटल में जहर खाने से युवक की मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। दिल्ली में होटल चला रहे रामपुर के एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। होटल पर ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिन तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी नूर मोहम्मद (22) दिल्ली में होटल चलाता था। बताया जाता है कि तनाव में युवक ने दिल्ली स्थित अपने होटल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कई दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में मातम छा गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें