फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चलती ट्रेन में महिला का पर्स चोरी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सामान में नकदी, सोने की अंगूठियां और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र के अनुसार 19 मई को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली से काठगोदाम जा रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में 15 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एटीएम कार्ड तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। इस संबंध में जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान मुखबिर और सर्विलांस की मदद से जीआरपी टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन से संभल निवासी परमाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4200 रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक लेडीज पर्स, एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें