दीक्षित कालेज आफ हायर एजूकेशन में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। दौड़ में मारूफ, ज्योति और मुलायम ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कर हुनर दिखाया। नसरतनगर स्थित कालेज में बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मार्च पास्ट के जरिये छात्र-छात्राओं ने सलामी दी। बालकों की दो सौ मीटर दौड़ मारूफ ने जीती। मुलायम सिंह ने दूसरा और फरमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं की चार सौ मीटर की दौड़ ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया। आरती ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालकों की चार सौ मीटर दौड़ में मुलायम सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। सुमित सिंह ने दूसरा और तेजपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में सुबोध यादव ने पहला, राहुल यादव ने दूसरा और मोहम्मद रमिश परवेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में मारूफ विजयी रहे, जबकि धर्मवीर दूसरे और राहुल तीसरे स्थान पर रहे।
कालेज के संस्थापक जागेश्वर दयाल दीक्षित ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। प्रबंधक विकास दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक विवेक दीक्षित, प्राचार्य डा. इंद्र सिंह, निदेशकर डा.राजमणि शुक्ला, हंसराज पप्पू, जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत, सभासद राजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, अवधेश शर्मा, डा.विशाल शर्मा, मनोज कुमार मौजूद रहे।