फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव को हरा सुभाष बने अध्यक्ष

Wed, 24 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव में सुभाष चंद्र आर्य ने अपने निकटतम प्रत्याशी संजीव कुमार सक्सेना को 13 वोटों से हराकर अध्यक्ष पज की कुर्सी कब्जा ली। उपाध्यक्ष पद पर वीरेश कुमार गंगवार और दुर्गेश कुमार को बराबर मत मिलने पर पर्ची डालकर चुनाव कराया गया। किस्मत ने दुर्गेश कुमार का साथ दिया।
विज्ञापन



तहसील में अधिवक्ता हाल में बुधवार को बार एसोसिएशन के लिए चुनाव अधिकारी सहदेव गंगवार की देखरेख में मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुभाष चंद्र आर्य को 34, संजीव कुमार सक्सेना को 21 और आनंद स्वरूप सक्सेना को पांच वोट मिले। सुभाष चंद्र आर्य ने 13 वोट से जीत दर्ज की।


उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेश कुमार और दुर्गेश कुमार गंगवार के बीच चुनाव हुआ। दोनों प्रत्याशियों को 30-30 वोट मिले। चुनाव अधिकारी ने पर्ची डालकर एल्डर कमेटी के चेयरमैन से निकलवाई। दुर्गेश कुमार गंगवार के नाम की पर्ची निकली। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए चार प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ।
विज्ञापन



इसमें हर्षवर्धन गंगवार को 45, देशवीर सिंह को 40, नौवत सिंह गंगवार को 36 मिलने पर विजयी घोषित कर दिया गया। वसंत कुमार को सबसे कम 23 मत मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बराबर मत मिलने पर पर्ची डालकर निर्णय लेने के खिलाफ वीरेश कुमार गंगवार ने आपत्ति जताई है।


चुनाव अधिकारी के निर्णय को लेकर बार एसोसिएशन का एक धड़ा खुलकर विरोध में आ गया है। वीरेश का कहना है कि पर्ची डालने से पहले दोनों की लिखित सहमति लेना चाहिए थी। निवर्तमान बार अध्यक्ष श्रीराम का कहना है कि उनको संबधित प्रत्याशी की आपत्ति मिल गई है। इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें