फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रामपुर से भी अटूट नाता

Sat, 30 Jan 2021 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
महात्मा गांधी की मूर्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

शांति और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रामपुर से भी अटूट नाता है। रामपुर में स्थित गांधी समाधि में बापू की अस्थियां दफन हैं। पूरे देश में दिल्ली राजघाट और रामपुर गांधी समाधि में ही बापू की अस्थियां दफन हैं। जिस कारण नगर में गांधी समाधि का महत्व और भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन


राष्ट्रपिता की अस्थियों को रामपुर के तत्कालीन नवाब रजा अली खां उनके परिवार से मांग कर लाए थे। इसके बाद कुछ अस्थियों का कोसी में विसर्जन किया गया तो कुछ अस्थियों को स्मृति स्वरूप समाधि बनवाकर दफनाया गया था। जब नवाब रजा अली खां बापू की अस्थियां लेकर रामपुर पहुंचे थे तो बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन को रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। प्रदेश में सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मोहम्मद आजम खां ने गांधी समाधि के महत्व को समझते हुए करोड़ों रुपये से इसका सौंदर्यीकरण करवाया था।

जिसमें गांधी समाधि के चारों और फव्वारे, घास, संगमरमर पत्थर लगवाने के साथ ही लाइटिंग करवाई गई। गांधी समाधि के आसपास विदेशों से मंगवाकर घास लगवाई गई है। गांधी समाधि पर देश-प्रदेश के कई कद्दावर नेताओं से लेकर समाजसेवी अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले साल दोबारा पुराने स्थान पर लगाई गई बापू की प्रतिमा
गांधी समाधि पर पहले बापू की प्रतिमा गांधी समाधि के बिल्कुल पास आगे की ओर लगी हुई थी। इसके बाद सपा सरकार में बापू की प्रतिमा को यहां से हटाकर गांधी समाधि से निकट कुछ फासले पर स्थापित कर दिया गया था। पिछले साल फरवरी माह में जब प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन रामपुर आईं थीं तो उन्होंने गांधी समाधि पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी और प्रतिमा को पुराने स्थान पर लगाए जाने को कहा। इसके बाद नवंबर माह में पुन: गांधी जी की प्रतिमा को पुराने स्थान पर स्थापित किया गया।

गांधी समाधि के निकट बनाया गया है शहीद स्मारक
देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद वीर जवानों का एक स्मारक भी गांधी समाधि के निकट बनाया गया है। पिछले साल ही प्रशासन ने इसका निर्माण कराया है। अब गांधी समाधि को मुख्य पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत भी शामिल कर लिया गया है। पर्यटक स्थल के रूप में गांधी समाधि को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें