फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा ले वैश्य समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विभिन्न वैश्य संगठनों ने महाराजा अग्रसेन को उनकी जयंती पर याद किया। उन्हें वैश्य समाज का पुरोधा बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की।
विज्ञापन

महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य समाज के सदस्यों द्वारा वृद्धा आश्रम ताशका में बुजुर्गों के लिये भंडारा आयोजित किए गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई। अतिथियों मैथा व्यवसायी उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी और दीपक गोयल प्लाईवुड वाले रहे। जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक रितेश अग्रवाल, दीपक जिंदल, मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, विशाल गोयल, चन्दन रस्तौगी, सोनू अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, सौम्य सिंघल, अतुल शर्मा, शलभ गोयल,सरिता सिंघल,अलका जैन, सरिता विश्नोई, पूजा जैन आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा द्वारा दत्तराम शिवालय में अग्रसेन जयंती मनाई गई। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर संरक्षक राजीव सिंघल ने माल्यार्पण किया। प्रतिभा अग्रवाल, सपना गुप्ता, पारुल अग्रवाल,कुशल गुप्ता, अशोक अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई। हवन में समाज के लोगों ने आहूतियां दीं। रोहित गुप्ता, सपना गुप्ता, नीलम गुप्ता, विवेक गुप्ता, मीना खंडेलवाल, विकास खंडेलवाल, शिवांगी अग्रवाल,अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, प्रथम नवरात्रि पर अग्रवाल सभा के सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर अग्रसेन महाराज की आरती कर ध्वजारोहण किया। यज्ञ कर सभी अग्र वंशजों की सुख एवं मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन जैन , विनोद अग्रवाल, शरद गुप्ता, शोभित अग्रवाल, पप्पी अग्रवाल, सुमिताभ सिंघल आदि अग्र बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें