राजेंद्र सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के एक बार फिर जिलाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सोमपाल सिंह को जिलामंत्री चुना गया। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का विद्या मंदिर इंटर कालेज में रविवार को चुनाव हुआ।
बरेली के मंडल मंत्री रमेश चंद्र सक्सेना की देखरेख में संघ के अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। जिलाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार को दूसरी दफा चुना गया। सोमपाल सिंह को जिलामंत्री के पद पर फिर से चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम सिंह को चुना गया।
प्रेम सिंह को लगातार छठी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। राम नरेश, अजय सिंह राठौर, महावीर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भीम सिंह विश्नोई को संरक्षक चुना गया है। शिक्षक नेता नर्वदेश्वर राव ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया।