श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नूरमहल आवास विकास कालोनी और अन्य मार्गों पर घूमी। इस दौरान संगत ने गुरु नाम का सुमिरन किया।
प्रभातफेरी की शुरुआत सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से हुई। मनमोहन सिंह के घर से नूरमहल आवास विकास कालोनी होते हुए विभिन्न मार्गों से दोबारा गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पर पहुंच कर संपन्न हुई। मार्ग में कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी के दौरान वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला का गायन किया गया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष गूंजते रहे। 13 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी इसके बाद निशान साहिब को चोला चढ़ाने की रस्म होगी। 14 जनवरी को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान गुरलीन कौर, गुरजीत सिंह आहूजा, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, मनमोहन सिंह, रणजीत कौर, तनप्रीत कौर, रविन्दर कौर, कुलविंदर कौर, सुरजीत कौर, सतनाम सिंह, जयदीप सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, संजोग, हरबंस सिंह, देवेंद्र सिंह ग्रोवर, जसपाल सिंह, इंदर सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।