रामपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन पहले मैच में लखनऊ की टीम, दूसरे मैच में चित्रकूट मंडल, तीसरे मैच में झांसी, चौथे मैच में स्पोटर्स कॉलेज सैफई, पांचवें मैच में वाराणसी मंडल विजयी रही।
दूसरे दिन प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच लखनऊ मंडल और कानपुर मंडल के बीच खेला गया, जिसमें कानपुर की टीम में महफूज ने 55 मिनट पर एक गोल किया। लखनऊ की टीम में सम्राट ने 3, 21 व 33 मिनट पर, राजबहादुर ने 6 व 18 मिनट पर, सक्षम ने 17 मिनट पर गोलकर अपनी टीम को 6-1 से विजयी बनाया। दूसरा मैच चित्रकूट मंडल और रामपुर छात्रावास के बीच खेला गया, जिसमें चित्रकूट मंडल टीम में मानवेंद्र ने 2, 4, 7 व 37 मिनट पर, शुभम ने 3 व 33 मिनट पर, नीरज ने 11 व 15 मिनट पर, प्रियांशु ने 12 मिनट पर, विपिन ने 49 मिनट पर गोल कर रामपुर छात्रावास की टीम को 10-0 से जिताया।
तीसरा मैच मिर्जापुर मंडल और झांसी छात्रावास के बीच खेला गया, जिसमें मिर्जापुर की टीम में अर्पित ने 4 मिनट पर गोल किया, जिस पर झांसी की टीम में संदीप ने 3 मिनट पर, अक्षत ने 8 मिनट पर, साजन ने 34 मिनट पर, पवन ने 47 व 50 मिनट पर, प्रदुमन ने 48 मिनट पर, अनिकेश ने 58 मिनट पर लगातार गोल कर मिर्जापुर मंडल की टीम को हराकर 7-1 से मैच जीत लिया।
चौथा मैच गोरखपुर मंडल और स्पोटर्स कॉलेज सैफई के बीच खेला गया, जिसमें स्पोटर्स कॉलेज सैफई की टीम में आकाश ने 6, 8 मिनट पर, नितेश ने 30 मिनट पर, आयुष ने लगातार 32, 40, 41, 43 व 50 मिनट पर, हिमांशु ने 41 व 55 मिनट पर, सुमिन ने 42 मिनट पर गोल कर अपनी टीम को 11-0 विजयी बनाया।
पांचवां मैच वाराणसी मंडल और बस्ती मंडल के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम में विशाल ने 7, 29 व 46 मिनट पर, अश्वनी ने 20 मिनट पर गोल कर बस्ती मंडल की टीम को पराजित कर 4-0 से मैच जीत हासिल की। निर्णायक सुनील चौधरी, मुशीर अहमद, लाल खान, उमेश कुमार, सुशील महार्षि, मुस्कान सागर आदि मौजूद रहे।