फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में एलपीजी गैस कैप्सूल पलटा, खाली होने से बड़ा हादसा बचा

Fri, 03 Jul 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौराहे से पहले बृहस्पतिवार शाम टायर पंक्चर होने के बाद एलपीजी गैस का एक कैप्सूल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। गनीमत रही कि कैप्सूल खाली था, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

हादसे में चालक विजय सिंह निवासी ग्राम बेसरोली, थाना हमीरपुर, जिला हमीरपुर घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे कैबिन से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
प्रारंभिक तौर पर चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर रहने की सलाह दी। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि कैप्सूल खाली था। घायल चालक का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें