फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में उठाई आवाज

Sat, 02 Jul 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कम वोल्टेज की समस्या की समाधान की मांग को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना का कि रमजान में बिजली भरपूर न मिलने पर वह आंदोलन करेंगे।

केमरी के मोहल्ला गढ़ी के तमाम लोग शुक्रवार की दोपहर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंसार अहमद के नेतृत्व में बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि चार वर्ष से उनके मोहल्ले में कम वोल्टेज की समस्या बनीं हुई है। जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिजली की समस्या का समाधान अगर शीघ्र नहीं हुआ तो वह लोग बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद फारख, रईस अहमद, शकील अंसारी, पप्पू, अफरोज, पुत्तन अंसारी, मतलूब अंसारी, सुलेमान, नदीम आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दढ़ियाल कस्बे के नबी अहमद, मजहर अली, वाजिद अली, खलील अहमद, मोहम्मद फारुख, अब्बास अली, अख्तर अली, गुलाम फरीद आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत रात में भी बिजली आपूर्ति की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें