मसवासी क्षेत्र की युवती के साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोपी युवक जेल जाने के डर से शादी करने को तैयार हो गया। युवती द्वारा पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
मुरादाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के चचेरे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मामला सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। सीआरपीएफ में तैनात एक जवान ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने हरियाणा के झज्जर निवासी अपने भतीजे और उसके दोस्त अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जवान का आरोप है कि उसकी बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उनकी बेटी का उनका ही भतीजा अपहरण कर लखनऊ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।