गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच बप्पा के भजनों पर डांडिया करते श्रद्धालु। विघ्नविनाशक की विशाल प्रतिमा के आगे सजे मोदक। बप्पा के भजनों और जयघोष की गूंज। गुरुवार को नगर में ज्वालानगर से लेकर शहर तक बप्पा की भक्ति में कुछ यूं श्रद्धालु डूबे रहे।
श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मत्तन लाल की धर्मशाला में आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में सुबह पंडित ललित मोहन शर्मा द्वारा हवन व पूजन किया गया। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुुरादाबाद से आई भजन गायिका दिव्या ने बप्पा के भजन गाए। भजन संध्या की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की गई। भजन संध्या में हे मां तू बड़ी अच्छी है, देवा श्री गणेशा, सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजनों पर श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि के साथ बप्पा के जयघोष लगाए। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर झंडा मोहल्ला के श्री बालाजी दरबार के महंत बुलाकी राम, दिनकर मराठा, अनूप सक्सेना, अन्ना मराठा, नरेश रस्तोगी, मारूति मराठा, सोमनाथ मराठा, दिनेश रस्तोगी, राकेश, डा. अजय अग्रवाल, अशेष अग्रवाल, अनिल, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, विनोद रस्तोगी शामिल रहे।
श्री हरिहर मंदिर में श्री गणेश भक्त मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में चंदौसी से आए भजन गायक सनी चड्ढा ने गणपति के भजन प्रस्तुत किए। सुखकर्ता दुखहर्ता वाताविघ्नाची, मोरिया से बप्पा मोरिया रे, गजानन महाराज पधारो आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बीच-बीच में श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयघोष भी लगाए गए। इससे पहले सुबह को गणपति की पूजा कर आरती की गई। इस अवसर पर पंडित अंकुर शर्मा, वेदप्रकाश देवल, आलोक देवल, गौरव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, रजत, रवि आदि मौजूद रहे।
मिस्टन गंज स्थित पिप्लेशवर महादेव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में भी गणेश जी का पूजन कर कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेश जी के भजन गाए और गुलाल-अबीर उड़ाया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, राजू गुप्ता, राजा, प्रांजल, दीपू, भावना गुप्ता आदि शामिल रहे। सैनी समाज संस्थान की ओर से गंगापुर आवास विकास में गणेश महोत्सव में गणपति का पूजन किया गया। कालोनी स्थित शिव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्दालुओं ने गणेश जी को मोदक का भोग लगाया। गणपति महाराज की पूजा कर भजन-कीर्तन किया। ओमपाल सिंह सैनी, रोशन लाल, चंद्रप्रकाश सैनी, राजपाल, रामसिंह, बंटी, विशेष, महेंद्र, राकेश, राजू, संदीप, विनोद, रिंकू, राजकुमार, नरेश मौजूद रहे।