फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बंधक बनाकर ढाई लाख लूटे     

Sun, 23 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर पटवाई के नदनऊ गांव में लूट का शिकार किसान।
विज्ञापन

विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र में चार बदमाश किसान को बंधक बनाकर वहां से ढाई लाख रुपये लूट कर ले गए। सुबह के समय जब परिवार के लोग आए  तो उसकेे हाथ पैर खोलकर उसके मुंह से कपड़ा बाहर निकाला।      

पटवाई थाना क्षेत्र गांव नदनऊ निवासी चरन दास पेशे किसान है। शुक्रवार रात को परिवार के लोग खेत पर  गेहूं निकलाने गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेला था कि चार बदमाश तमंचे के बल पर छत के सहारे अंदर आ गए। बदमाशों ने उसको  पकड़कर एक चरपाई से बांध दिया।
विज्ञापन


उसके बाद बदमाश वहां से करीब ढाई लाख का माल समेट कर ले गए।  वह पूरी रात वही पर बंधा रहा। सुबह के समय जब परिवार के लोग आए,तो घर के अंदर प्रवेश करके चरनदास को देखकर उनके होश उड़ गए। उसके बाद किसी तरह से उसको खोला गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुुलिस मौका मुआयना करने के बाद वहां से चली आई। पुलिस को  तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। चरदास के मुताबिक बदमाश वहां से ढाई लाख का माल समेट कर ले गए। 

 पूरी रात किसान वहीं पर चरपाई से बंधा रहा। बदमाश उसके मुंह कपड़े से बंद कर गए थे। परिवार के लोगों  के आने के बाद ही  वह खुल सका। नदनऊ गांव में चरनदास के यहां पर बदमाश आ गए थे। उसके बाद  तमंचे के बल पर उसको चारपाइे से बांधकर  उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया था। जिससे वह चिल्ला भी नहीं सकता था।  
विज्ञापन


रामपुर। गांव के लोगों को कहना है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है। जिससे इस तरह की वारदातें हो रही हैै।पटवाई थाना क्षेत्र के गांव नदनऊ  निवासी  चरनदास के यहां पर  बदमाश घुस गए थे। वह वहां  से ढाई लाख का माल समेट कर ले गए थे। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है। जिससे आए दिन वारदातें हो रही है।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें