फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव : नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग से लेकर सुरक्षा तक के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावों के अलावा किसी और को प्रवेश नहीं मिलेगा। नामांकन सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इसके तहत 30 मई से नामांकन होंगे। नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या आठ में होगी। जिसके बाद छह जून तक नामांकन होंगे। सात जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ जून नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 23 जून को मतदान और 26 जून को मतगणना होगी।
सोमवार से होने वाले नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग हो गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विधानसभा चुनाव की तरह ही सभी इंतजाम किए गए हैं। नामंकन सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे। नामांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें