फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार बंद, गुलजार रही ज्वालानगर की सब्जी मंडी

विज्ञापन
रामपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान कार की तलाशी लेती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन भी शहर के सभी बाजार बंद रहे। हालांकि, ज्वालानगर सब्जी मंडी में फल एवं सब्जी की दुकानें पहले की तरह खुलीं। कहीं पुलिस भी नजर नहीं आई। लिहाजा, बाजार में शाम के समय तो भीड़ हो गई। हालांकि, फल एवं सब्जी के अलावा सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को सुबह पांच बजे तक साप्ताहिक बंदी का एलान किया गया है। रामपुर में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सिर्फ रविवार को ही 61 संक्रमित सामने आए। लेकिन, इसके बाद भी बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती गई। जो सब्जी विक्रेता साप्ताहिक बंदी के दौरान लोगों के गलियों में जाकर सब्जियां एवं फल मुहैया कराते थे। वह रविवार को शाहबाद रोड पर अपनी दुकानें सजाए हुए थे। सब्जी मंडी में चौराहे से लेकर राम रहीम सेतु तक कहीं भी पुलिस बल नजर नहीं आई। इसी कारण लोगों का आने जाने का सिलसिला जारी रहा। शाम के समय तो सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ लग गई। फल एवं सब्जी खरीदने वाले बड़ी तादात में नजर आए। हालांकि, पक्की दुकानें सभी बंद थीं। इसके अलावा सिविल लाइंस, मिस्टन गंज, पुराना गंज, बाजार नसरूल्ला खां, बर्तन बाजार आदि बाजार बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें