फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण पूरा होने तक कोयला टोल प्लाजा में स्थानीय वाहन रहेंगे टोल फ्री

विज्ञापन
रामपुर के भोट में एनएचएआई कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता करते किसान संगठन के पदाधिकारी। संवा - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। नैनीताल हाईवे कोयला टोल प्लाजा पर रामपुर से रूद्रपुर तक हाईवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही जनपद वासियों से टोल शुल्क की वसूली की जाएगी। तब तक रामपुर जनपद के निवासी टोल फ्री रहेंगे। किसान संगठनों व टोल प्लाजा अधिकारियों से वार्ता के बाद एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने किसान संगठन के नेताओं को आश्वासन दिया की पूर्व में जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौते के आधार पर ही टोल वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा पर सोमवार स्थानीय लोगों से भी टोल वसूली किए जाने व कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों से मासिक पास बनवाने के लिए दवाब बनाने पर किसान संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा मैनेजर से वार्ता कर हंगामा किया था। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूद्रपुर जाकर परियोजना निदेशक से वार्ता की। जिसमें टोल प्लाजा ठेकेदार द्वारा पूर्व समझौते के वितरीत स्थानीय लोगों से टोल वसूले जाने और मासिक पास बनाए जाने की जानकारी दी। जिस पर परियोजना निदेशक ने टोल प्लाजा मैनेजर को भी मौके पर तलब कर लिया और वार्ता कर आश्वासन दिया कि पूर्व में जिला प्रशासन व किसान संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद लिए गए समझौते के अनुसार ही टोल शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद किसान संगठन के लोग अधिकारियों के आश्वासन पर सहमति जताते हुए वापस लौट आए। किसान नेता हनीफ वारसी ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हाईवे के पूरे निर्माण तक रामपुर जनपद के वाहन टोल फ्री रहेंगे। वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि टोल टैक्स लेने वाली पुरानी एजेंसी का ठेका खत्म हो गया है और नई एजेंसी द्वारा टोल की वसूली की जा रही है। इसीलिए नई कंपनी ने एनएचएआई की गाइड लाइन की जानकारी दी है। टोल प्लाजा मैनेजर को पूर्व में हुए समझौते से अवगत करा दिया है और फिलहाल पूर्व की ही भांति टोल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें