मिलक (रामपुर)। गांव क्योरार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सातवें दिन कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
कथावाचक कृष्णानंद शास्त्री ने बताया कि इंद्र ने आकर भगवान की स्तुति की। जिसके बाद रास पंचाध्यायी का सार रूप समझाकर भक्तों को प्रेम रस में सराबोर कराया। आगे अक्रूर का ब्रज गमन, कन्हैया का मथुरा गमन, कंस वध सहित भगवान का यज्ञोपवित संस्कार गुरुकुल जाकर विद्या अर्जित करना, गुरु पुत्रों को लाकर वापस देना, द्वारिकापुरी में जाकर बस जाना, गोपी उद्धव संवाद सहित रुक्मणि विवाह पर्यंत श्रवण कराया।
इस मौके पर श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष जीतू पांडे, गजेंद्र शंकर पांडेय, सुभाष पांडेय, मुन्ना पांडेय, शिवओम पांडेय, राजेश पांडेय, सहदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।