फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड पर चस्पा होगी चिकित्सकों की सूची, समय भी लिखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी के नोटिस बोर्ड पर वहां तैनात चिकित्सकों के नाम की सूची चस्पा होगी। जिस पर चिकित्सकों की उपस्थिति के समय का भी उल्लेख किया जाएगा।ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे कि सीएचसी और पीएचसी पर आने वाले मरीजों को जानकारी रहेगी। संबंधित सीएचसी और पीएचसी पर कौन चिकित्सक तैनात है और वह उपस्थित है या नहीं।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री लगातार राजकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण में पाई गई कमियों को देखते हुए अपर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से सभी जनपदों को पत्र जारी कर सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के आदेश दिए गए। महानिदेशक द्वारा आदेश दिया गया था कि सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों के नाम नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के बाद उनका पद और संबंधित सीएचसी और पीएचसी पर उपस्थित का समय भी दर्ज कराना होगा। जिसमें मरीजों को पता हो कि संबंधित अस्पताल में कौन चिकित्सक तैनात है और वह कब से कब तक ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें