फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर से आजम खां को प्रत्याशी बनाने की सूची वायरल

Tue, 20 Oct 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रामपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सपा के नाम से प्रसारित इस सूची में आजम खां समेत अलग-अलग जिलों की 10 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रत्याशी सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

वायरल सूची पर 17 अक्तूबर 2026 की तारीख और पत्रांक 776/2026 दर्ज है। इसमें रामपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 37 से आजम खां का नाम दिया गया है। इसके अलावा मऊ सदर से अब्बास अंसारी, अयोध्या से पवन पांडेय और कैराना से नाहिद हसन समेत अन्य नेताओं को प्रत्याशी बताया गया है।
सुल्तानपुर जिले की कई सीटों के नाम भी सूची में शामिल हैं। सूची पर समाजवादी पार्टी के नारे और लखनऊ स्थित कार्यालय का उल्लेख होने से इसे पार्टी की सूची बताकर साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन

आजम खां का नाम शामिल होने के कारण रामपुर में इस सूची को लेकर चर्चा है। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वायरल सूची के आधार पर प्रत्याशियों की घोषणा का दावा नहीं किया जा सकता। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है।
000
विधानसभा क्षेत्र और सूची में दर्ज नाम
- 37-रामपुर- आजम खां
- 356-मऊ सदर- अब्बास अंसारी
- 275-अयोध्या- पवन पांडेय
- 8-कैराना- नाहिद हसन
- 189-सुल्तानपुर सदर- अरुण वर्मा
- 191-कादीपुर (एससी)- संतोष पांडेय
- 190-लम्भुआ- अनूप संडा
- 188-सुल्तानपुर- चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू
- 187-इसौली- उबैदुल्लाह खान
- 185-गौरीगंज- यशभद्र सिंह उर्फ मोनू
000
समाजवादी पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची पार्टी की अधिकृत घोषणा नहीं है। रामपुर से आजम खां समेत किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित करने की जानकारी पार्टी की ओर से नहीं दी गई है। वायरल सूची पूरी तरह फर्जी है। -अजय सागर, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें