फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर ग्रामीण को पीटा

Tue, 09 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को घायल मतवाली के अहमद को एसपी कार्यलय लेकर पहुचे ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव में चुनावी रंजिश में एक ग्रामीण का अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर पटवाई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने अपहरण औ र बंधक बनाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मतवाली गांव निवासी  बब्बू का कहना है कि उसने प्रधान के चुनाव में मौजूदा प्रधान को समर्थन किया था।  जब  से  दूर पक्ष के लोग उसके पारिवार से रंजिश रखते हैं।  रविवार को उसका भाई  अली अहमद पटवाई से  अपने घर जा रहा था,  कि रास्ते में आरोपी उसको बाइक सहित अपहरण करके घर ले गए।  जहां उसको  बंधक बनाकर उसके  साथ जमकर मारपीट की।  मामले की जानकारी  मिलने पर परिवार के लोग अलखाक के घर पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


अली अहमद को  घायल अवस्था में  देखकर उसको अस्पताल लाकर भर्ती कराया।  बाद में परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज करने के लिए पटवाई थाने में तहरीर दी थी।   पुलिस ने इस मामले में  कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार दोपहर को परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ एसपी  आफिस पहुंचे,  जहां पटवाई  एसओ के खिलाफ प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों मुराद अली, डिल्लू, अखलाक व दो तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रदर्शन में प्रधान छोटे लाल,  शाकिर,  जाकिर  लक्ष्मी  नारायन,नेपाल, सईद अहमद आदि लोग मौजूद रहे। पटवाई एसओ मुस्लिम खां का कहना है कि   मारपीट व  बधंक बनाने के मामले में  छह लोगों पर रिपोर्ट  दर्ज  कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें