फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में 15 लोगों के यहां मिली बिजली चोरी, रिपोर्ट

विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को सिविल लाइंस में बिजली चेकिंग करते अधिकारी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से छापा मारा गया। इस दौरान सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में 15 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। शहर के 18 फीडर ऐसे हैं, जहां 80 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। इसपर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को विभाग की ओर से सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में छापा मारा गया। इस दौरान 15 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। किसी ने मीटर से पहले ही केबल में कट लगा लिया था, तो किसी ने सीधे दूसरी लाइन डाल ली थी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि चेकिंग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बताया कि कुल 15 लोगों के यहां बिजली चोरी मिली, जिनके खिलाफ संबंधित अवर अभियंता वीपी सिंह ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें