फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हापुड़ के डीएम के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 15 Jul 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। हापुड़ में डीएम के उत्पीड़न से परेशान लेखपाल की मौत के बाद स्वार के लेखपालों में भी आक्रोश है। सोमवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम अमन देओल को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी तहसील परिसर में एकत्र हुए, जहां उन्होंने हापुड़ के डीएम के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि उनके व्यवहार के कारण लेखपाल की जान चली गई। इस घटना के विरोध में स्थानीय लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपने का निर्णय लिया। इसके बाद वह एडीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हापुड़ के डीएम की जांच कराने, मृतक लेखपाल के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करने और दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, उप मंत्री मोहम्मद असीम, विपिन कुमार, धर्मेंद्र, खुसरो परवेज और विनीत कुमार सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें