रामपुर। प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में मुकदमा रद्द किए जाने और सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं के किए समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन दिए जाने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में काशी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। कहा कि यह ऐसा पवित्र स्थान है जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशवासियों के आस्था व विश्वास का प्रतीक है। कहा कि काशी जैसे धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान खां बबलू ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का एक प्रमुख कार्य जनता की परेशानियों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराकर उससे निजात दिलाना है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष बाकर अली खां, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां, जिला उपाध्यक्ष साहिर अली खां, जमील मियां, शारिब अली खां, मोहम्मद अली, नोमान खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।