फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सब रजिस्ट्रार के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

Thu, 11 Jul 2024 04:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार के खिलाफ बार एसोसिएशन के विरोध के सुर तेज हुए तो शाम में एडीएम एफआर की अध्यक्षता में मामले में समझौता हो गया। बार से जुड़े वकीलों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। कहा कि यदि सब रजिस्ट्रार का तबादला नहीं हुआ तो वकील 15 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील सदर के वकीलों ने सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, जिसके बाद से तहसील सदर के वकीलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अब उनके इस आंदोलन को बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दे दिया है। उनके समर्थन में बार से जुड़े वकीलों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन भी दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सब रजिस्ट्रार रामपुर में तीन सालों से तैनात हैं। उनके द्वारा आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित की गई है। कहा कि यदि सब रजिस्ट्रार का स्थानांतरण नहीं किया गया तो 15 जुलाई से बार से जुड़े वकील बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर बार के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महासचिव शिव नरेश तोमर, सुयश गुप्ता, शहाब शाकिर, जाहिद खां, महबूब पाशा, शेर मोहम्मद खां, आमिर खां, सोरन सिंह सैनी, विनोद कुमार, सतनाम सिंह मट्टू आदि मौजूद रहे।

एडीएम की मध्यस्थता के बाद वकीलों का आंदोलन वापस
वकीलों और सब रजिस्ट्रार के बीच चल रहा विवाद एडीएम की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने बताया कि वकीलों और सब रजिस्ट्रार के बीच चल रहे विवाद का मामला डीएम तक पहुंचा था, जिसके बाद डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह से मध्यस्थता करने को कहा था। जिसके बाद देर शाम दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया कि अब तहसील के वकील बृहस्पतिवार से नियमित रूप से काम करेंगे। वकीलों की ज्यादातर मांगों को पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें