फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर शनिवार को वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर कलक्ट्रेट पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि 40 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही है और इसी की कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करते हैं। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। जिससे वादकारियों को शीघ्र और सस्ता न्याय मिल सके। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मटटू, महासचिव कोशलेंद्र सिंह, परम सिंह आर्य, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज अहमद, अरविंद सैनी, खालिदा, संजीव यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के महासचिव ठॉ. कौशलेंद्र सिंह ने विशेष सचिव लखनऊ को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने नए कोर्ट रूम बनाने के लिए 31 हेक्टेयर भूमि इंटीग्रेड कोर्ट कांप्लेक्स बनाने के लिए देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वादकारियों को इससे शीघ्र न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें