फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जीवाड़ा कर अपने नाम करा ली जमीन, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने फर्जी तरीके जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित ने शहर कोतवाली में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के सर्राफा बाजार निवासी ऑस्कर मौज महबूब का कहना है कि उसके नाना गुलाम समदानी की जमीन ग्राम रवन्ना में जमीन है, जो कि उसके नाना के नाम पर कागजों पर दर्ज है। नाना की मौत के बाद नालापार निवासी अली अहमद और उसके भाई नवी अहमद ने फर्जी कागज तैयार कर यह जमीन अपने नाम पर करा ली।
ऑस्कर मौज के अनुसार उसे जब इसकी जानकारी हुई तो तहसीलदार सदर के यहां पर शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तहसीलदार ने उनके नाम खारिज कर दिए और ऑस्कर के नाम पर जमीन करने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने एसडीएम सदर और अपर आयुक्त न्यायिक मुरादाबाद मंडल की न्यायालय में अपील की। जहां पर भी उनकी अपील खारिज कर दी गई। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। अभी भी वह लोग जमीन बेचने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित ने शहर कोतवाली में अली अहमद, नवी अहमद उर्फ शिम्मी, आसिफ और इश्तियाक हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें