फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए 26 को खुलेगी सूबे की पहली कृत्रिम झील

Thu, 24 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 26 नवंबर को रामपुर आगमन को यादगार बनाने के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण होने के बाद यहां बनाई गई कृत्रिम झील पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। प्रदेश की इकलौती बताई जा रही रामपुर की कृत्रिम झील को बेहतरीन ढंग से सजाया संवारा जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के बुलावे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर को रामपुर आ रहे हैं। इसके लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। वर्ष 2014 में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाए जाने के दौरान जो घोषणाएं की गई थीं, उनमें से अधिकांश पूरी हो चुकी हैं। अधिकांश उन घोषणाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री इस बार अपने इस दौरे में करेंगे। इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट झील है। इसके अलावा बापू माल, गांधी समाधि का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। गांधी समाधि को दिल्ली के राजघाट की तर्ज पर बेहतरीन तरीके से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गांधी समाधि, झील, फ्लाईओवर, भूमिगत विद्युतीकरण, बापू मॉल का लोकार्पण करेंगे। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर स्थित बनाये जा रहे प्रदेश के सबसे बड़े पंडाल का शिलान्यास एवं रविंद्रनाथ टैगोर सभागार का भी उद्घाटन किए जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु संपन्न कराने के लिए 20 कमेटियां बनाकर कमेटी प्रभारी के साथ ही 76 सहायक प्रभारी अधिकारी तैनात करते हुए जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री महात्मा गांधी  स्टेडियम में होने वाली जनसभा प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे  विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही नीतियों एवं कार्यक्रमों से  जनता को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न  विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें