फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईघर में आग से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी

Thu, 24 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रसोईघर में सिलेंडर के रेगूलेटर से गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग से रसोइया भयभीत हो गई। सूचना मिलते ही सीएमएस भी मौके पर दौड़ पड़े। 

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों  को  दोनों समय का खाना बनाने के लिए रसोईघर बना हुआ है। सुबह करीब 12 बजे के आसपास रसोइया प्रेमवती खाना बना रही थीं कि अचानक सिलेंडर के रेगूलेटर से तेजी से गैस लीक होने लगी। गैस लीक होते ही आग भभक उठी। पूरी रसोई में आग लग फैल गई। रसोइया की चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के वार्डो में भर्ती मरीजों के तीमारदार बाहर निकल आए, मरीजों में दहशत फैल गई। जिला अस्पताल से फायर ब्रिगेड को काल कर दी गई। सीएमएस    भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन सिलेंडर में पूरी तरह से आग   फैलती इससे पहले ही रेता डालकर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग को शांत कर लिया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें