फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रकबा नापेंगी नए जमाने की लेखपाल

Sat, 16 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामुपर में शुक्रवार को लेखपाल भर्ती के तहत साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिला अभ्यर्थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
 लेखपाल बनने के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न हो गई। दिन भर चली साक्षात्कार प्रक्रिया के आखिरी दिन 68 आवेदकों ने चयन कमेटी के सामने पेश होकर साक्षात्कार दिए। इनमें बेटियों की संख्या भी काफी रही। साक्षात्कार के परिणामों को गोपनीय दस्तावेज बनाकर उसे राजस्व परिषद को भेजा जा रहा है। 
लेखपाल के 186 पदों के लिए यूं तो ज्यादातर  साक्षात्कार पहले ही निपट चुके थे,लेकिन आरक्षित वर्ग खासतौर से पूर्व सैनिक, महिला व विकलांग वर्ग के आरक्षित पदों पर साक्षात्कार छूट गए थे। पिछले एक साल से यह प्रक्रिया चल रही है,लेकिन अभी तक लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन की ओर से गुरुवार से दो दिन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। लेखपाल के 186 पदों में आरक्षित श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार कलेक्ट्रेट में शुरू हुए थे। दूसरे दिन भी साक्षात्कार के लिए सुबह से ही कलेक्ट्रेट में भीड़ लगी रही। एडीएम एमपी सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल की देखरेख में साक्षात्कार चले। इस दौरान 72 उम्मीदवारों में से 68 ने समिति के सामने पेश होकर  साक्षात्कार दिया। एडीएम ने बताया कि साक्षात्कार  की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें