फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बिहार के मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक मजदूर को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में हादसे की सूचना मजदूर के परिजन को दी गई है।
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले के बरसोई भटना थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी सैहरुल हुसैन (30) सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पहाड़ी गेट के पास एक प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम को सैहरुल हुसैन किसी काम से फैक्टरी के पास काम से गए थे। वहां से पैदल वापस जा रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते समय एक ट्रक चालक ने सैहरुल हुसैन को टक्कर मार दी। हादसे में सैहरुल हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि ट्रक चालक ने मजदूर को टक्कर मार दी थी। ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। वहीं, हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें