छठी महोत्सव में कान्हा द्वारा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर इंद्र का अभिमान तोड़ने और कालिया नाग मर्दन समेत कई लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर फूलों की होली भी खेली गई।
कृष्णा विहार कालोनी में नौवें छठी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को बांके बिहारी के पूजन व तिलक के बाद लीलाओं का मंचन शुरू किया गया। वैष्णव कला मंच के कलाकारों ने कालिया नाग मर्दन, महारास, प्रेमप्रसंग, श्रीकृष्ण श्रृंगार के साथ ही फूलों व गुलाल की होली भी खेली गई। कलाकारों द्वारा महारास व प्रेम प्रसंग का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया।
इंद्र के अभिमान को चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत लीला का भी मंचन किया गया। दही-गुलाल की हांडी फोड़ने के बाद कान्हा ने श्रद्धालुओं व गोपियों संग फूलों की होली खेली। आलोक सक्सेना, रवि किशन सक्सेना, मोहित, लव, राज सक्सेना, हिमांशु, इमरान, शिवदयाल, शोभित, सचिन रहे।